सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण: मायावती ने की CBI जांच की मांग, बोलीं- रोज उजागर होते हैं नए तथ्य

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 30, 2020

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में बृहस्पतिवार को सीबीआई जांच की मांग की। मायावती ने ट्वीट किया कि बिहार मूल के युवा बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब मामले की जाँच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जाँच सीबीआई ही करे। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा