Sushant Singh Rajput case | सुशांत की मौत मामले में रिया चक्रवर्ती को कोर्ट का नोटिस, CBI की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पर होगा जवाब-तलब

By रेनू तिवारी | Jul 30, 2025

एक मजिस्ट्रेट अदालत ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई द्वारा दायर क्लोजर रिपोर्ट पर अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। मार्च में, केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में क्लोजर रिपोर्ट दायर की थी, जिसमें निष्कर्ष निकाला गया था कि यह आत्महत्या का एक साधारण मामला है। मुंबई की मजिस्ट्रेट अदालत में दायर की गई रिपोर्ट चक्रवर्ती द्वारा राजपूत की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह तथा एक डॉक्टर के खिलाफ आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने के आरोप में दर्ज कराए गए मामले से संबंधित है।

इसे भी पढ़ें: क्रेजी फीमेल फैनने संजय दत्त के नाम कर दी थी 72 करोड़ की संपत्ति, फिर एक्टर ने किया चौंकाने वाला काम!

 

केंद्रीय एजेंसी ने पांच साल पुराने इस मामले में अपनी ‘क्लोजर रिपोर्ट’ मार्च में उपनगरीय बांद्रा स्थित एक मजिस्ट्रेट अदालत में दाखिल की थी। बाद में यह मामला दक्षिण मुंबई की एस्प्लेनेड अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया, जो सीबीआई के मामलों की सुनवाई करती है।

इसे भी पढ़ें: सनी देओल ने दलाई लामा से मुलाकात को बताया ‘अविस्मरणीय’, इंस्टाग्राम पर साझा की तस्वीर

 

एस्प्लेनेड अदालत में मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आर डी चव्हाण ने इस महीने की शुरुआत में मामले के मूल शिकायतकर्ता/पीड़ित/ (चक्रवर्ती) को नोटिस जारी किया था। चक्रवर्ती ने राजपूत की बहनों और एक डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि वे उनकी मौत के लिए जिम्मेदार हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी।

सीबीआई ने मामले की जांच के बाद एक ‘क्लोजर रिपोर्ट’ पेश की। संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद, अदालत को यह तय करना है कि रिपोर्ट स्वीकार की जाए या एजेंसी को आगे की जांच का आदेश दिया जाए। बिहार के रहने वाले राजपूत (34) 14 जून, 2020 को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे।

 Visit Prabhasakshi for Latest Entertainment News in Hindi Bollywood 

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में बेरोजगारी और Gairsain को स्थायी राजधानी बनाने में देरी पर Congress का निशाना

Bengaluru में पटाखों से 51 लोगों की आंखें झुलसीं, Minto और Narayana Nethralaya पहुंचे मरीज

Jammu के नेहरू मार्केट अग्निकांड पर Mehbooba Mufti ने मांगा विशेष आर्थिक पैकेज

Maharashtra Cyber ने फर्जी FMGE सर्टिफिकेट रैकेट का किया भंडाफोड़, दो और आरोपी पकड़े गए