Sushant Singh Rajput Death Anniversary: महज 34 साल की उम्र में सुशांत सिंह राजपूत की हो गई थी मौत, फैंस अब तक कर रहे इंसाफ का इंतजार

By अनन्या मिश्रा | Jun 14, 2023

आज यानी की 14 जून को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की तीसरी डेथ एनिवर्सिरी है। उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर बॉलीवुड में पहचान बनाई थी। सुशांत को इंडस्ट्री में सबसे यंग टैलेंट के रूप में देखा जाता था। वह एक ऐसे अभिनेता थे, जो मेहनत से पीछे नहीं हटते थे। हालांकि टीवी से लेकर बॉलीवुड तक उनका सफर इतना आसान नहीं था। लेकिन सुशांत का असमय जाना न सिर्फ उनके फैंस बल्कि इंडस्ट्री के लिए भी एक बड़ा झटका था। 

बिहार के पटना में 21 जनवरी 1986 को सुशांत सिंह राजपूत का जन्म हुआ था। सुशांत ने अपनी शुरूआती शिक्षा सेंट लॉरेंस हाई स्कूल पटना और दिल्ली के कुलाची हंसराज मॉडल स्कूल से पूरी की थी। इसके बाद दिल्ली के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी। सुशांत के अंदर शुरू से ही अदाकारी का जुनून सवार था। 

इसे भी पढ़ें: Sunil Dutt Birth Anniversary: फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले बस कंडक्टर थे सुनील दत्त, ऐसे बने थे स्टार

कॅरियर

सुशांत सिंह राजपूत का फिल्मी कॅरियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। सुशांत जब कॉलेज में थे, तभी उनकी दिलचस्पी डांस में बढ़ने लगी थी। इस दौरान उन्होंने श्यामक देवेर के डांस ग्रुप को ज्वाइन कर लिया। श्यामक उनके मेहनत और डांस के प्रति जुनून को देखकर काफी प्रभावित हुए। जिसके बाद साल 2006 में श्यामक ने सुशांत को कामनवेल्थ गेम में खेलने का अवसर दिया। फिर सुशांत मुंबई आ गए। यहां पर उनको फेमस कोरियोग्राफर ऐश्ले लोबो ने प्रशिक्षित किया था। 

टेलीविजन कॅरियर

सुशांत को असली पहचान टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' से मिली थी। इस शो में सुशांत ने मानव का किरदार निभाया था। वहीं उनको कोस्टार एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे थीं। इस शो को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद सुशांत ने जरा नच के दिखा 2 और झलक दिखला जा 4 जैसे बड़े डांसिंग शो आदि में भी हिस्सा लिया। 

फिल्मी कॅरियर

कोई फिल्मी बैकग्राउंड न होने के बाद भी सुशांत ने बॉलीवुड के सपने को पीछे नहीं छोड़ा। साल 2013 में फिल्म 'काई पो चे' से सुशांत ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद सुशांत की फिल्म 'शुद्ध देसी रोमांस' पर्दे पर आई। इस फिल्म में सुशांत के अलावा एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और वाणी कपूर थीं। फिर साल 2016 में भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बॉयोपिक में काम करने का मौका मिला। इस फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। इसके बाद सुशांत ने कई फिल्मों जैसे पीके, सोनचिरैया, डिडेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, ड्राइव, राब्ता, केदारनाथ, छिछोरे आदि में काम किया था।

मौत

बॉलीवुड इंडस्ट्री के चमकते सितारे सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून, वर्ष 2020 को असामयिक मौत हो गई। महज 34 साल की उम्र में सुशांत ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। बता दें कि वह अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटके पाए गए थे। जहां शुरूआती जांच में पुलिस ने इस मामले को सुसाइड करार दिया था। वहीं सुशांत के परिवार वाले इसे मर्डर बता रहे थे। फैंस का गुस्सा और पिता की मांग के बाद इस केस ने नया मोड़ ले लिया। सुशांत की मौत मामले को सीबीआई को सौंप दिया गया था। 

प्रमुख खबरें

Ramdas Athawale ने आरक्षण विरोधी लोगों पर Sedition लगाने की मांग उठाई

150 Pakistani Brides पहुंचीं भारत, शादी के लिए केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

Green Hydrogen और ऊर्जा क्षेत्र में UP-जापान संबंध होंगे मजबूत: गवर्नर Kotaro Nagasaki

Jharkhand Police ने छात्र प्रदर्शन पर 3 FIR दर्ज की, 900 से अधिक पर शिकंजा