सुशांत सिंह राजपूत की फैन ने की सारी हदें पार! छिछोरे देखते-देखते लगा ली घर के पंखे से फांसी

By रेनू तिवारी | Jul 23, 2020

दुर्ग। सुशांत सिंह राजपूत को चाहने वालों की संख्या काफी ज्यादा मात्रा में थी। लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। टीवी शो पवित्र रिश्ता से सुशांत घर-घर में फेमस हो गये थे। फिर काई पो चे, महेन्द्र सिंह धोनी और छिछोरे जैसी फिल्मों से वह फर्स्ट क्लास के बॉलीवुड एक्टर बन गये। इनती शौहरत हासिल करने के बाद 14 जून को खबर आती हैं कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा वाले घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। सुशांत के घर से कुछ पुलिस को दवाईयां मिली थी जिसके बाद पुलिस ने कहा कि वह दवाईयां ड्रिप्रेशन की दवाईयां हैं।

इसे भी पढ़ें: सुशांत मामले में तीन मनोचिकित्सकों के बयान हुए दर्ज, सभी डॉक्टर्स के बयान में फर्क, उलझन में पुलिस 

अगर सुशांत से जिंदगी से हार कर आत्महत्या की है तो उन्होंने बहुत गलत किया। उन्होंने साबित कर दिया वह लूजर है। सुशांत की परिस्थितियों के बारे में जानकारी नहीं है कि वह किस दर्द से गुजर रहे थे लेकिन कोई भी दर्द जिंदगी से बड़ा नहीं होता। जिंदगी गिराती है और फिर उठाती हैं।  सुशांत मौत से आहत दुर्ग में एक 7 साल की लडज़की ने भी घर में पंखें से लटक कर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में 13 वर्षीय छात्रा ने फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी होकर फांसी लगाकर जान दे दी। दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर सात में अपने निवास में सातवीं कक्षा की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। भिलाई नगर पुलिस थाने के थानेदार त्रिनाथ त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस को छात्रा के कमरे से एक पत्र बरामद हुआ है, जिसमें उसने कहा है कि वह सुशांत सिंह राजपूत की मौत से दुखी है और इस लिए यह कदम उठा रही है।

छात्रा के पिता ने बताया कि उसकी बेटी राजपूत की प्रशंसक थी और वह उसकी फिल्में देखा करती थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार शाम को जब लड़की के पिता अपनी पत्नी और अन्य बच्चों के साथ कहीं गए थे तो इस दौरान उनकी बेटी टेलीविजन में सुशांत की फिल्म ‘छिछोरे’ देख रही थी और उसने उनके साथ जाने से मना कर दिया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वह अपने परिवार के साथ वापस घर लौटे तो बेटी को पंखे से लटका पाया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

प्रधानमंत्री मोदी और न्यूजीलैंड के पीएम क्रिस्टोफर लक्सन की मुलाकात, हिंद-प्रशांत सहयोग को गहरा करने पर जोर

मादक पदार्थों की तस्करी के संगीन आरोपों में पूर्व अफगान जनरल अब्दुल जाहिर कादिर अमेरिका प्रत्यर्पित

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी