किस-किस से प्यार करेंगे सुशांत सिंह राजपूत, गर्लफ्रेंड की लिस्ट में जुड़ा इस एक्ट्रेस का नाम

By रेनू तिवारी | Aug 02, 2019

नयी दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत ने टेलीविजन जगत से अपना करियर शुरू किया था। वर्तमान में सुशांत बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेताओं में से एक हैं। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र धोनी की बायोपिक ने धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में सुशांत ने धोनी का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने सुशांत के करियर में चार-चांद लगा दिए। फिल्म सुपरहिट हुई और इसी के साथ संघर्ष कर रहे सुशांत सुपरस्टार बन गये। 

शुरूआत में सुशांत टेलीविजन के मशहूर धारावाहिक पवित्र रिश्ता में लीड रोल में थे। इस सीरीयल से वह काफी लोकप्रिय हो गये थे। सीरियल में 'मानव' का किरदार निभाने वाले सुशांत की लोकप्रियता लड़कियों के बीच में खूब थी। लेकिन फीमेल फैंस का दिल तब टूट गया जब लोगों को पता चला कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले कई सालों से अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशनशिप में हैं। सुशांत सिंह राजपूत ने कुछ सालों बाद सीरियल से अलविदा कह दिया और बॉलीवुड में कदम बढ़ा दिया। सुशांत सिंह राजपूत ने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 2013 में दोस्त ड्रामा फिल्म 'काई पो चे' से की। जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला। फिर उन्होंने रोमांटिक कॉमेडी शुद्ध देसी रोमांस (2013) में अभिनय किया और एक्शन थ्रिलर डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी में टाइटुलर जासूस(2015) का किरदार निभाया। सुशांत सिंह राजपूत शानदार एक्टर हैं उन्होंने इस बात को अपने दमदार अभियन से साबित कर दिया।

जैसे- जैसे सुशांत ऊंचाइयों के शिखर पर पहुंचते रहे, अपने साथ-साथ वह अपने पुराने रिश्ते पीछे छोड़ते गये। 2013 में अंकिता और सुशांत के बीच मनमुटाव की खबरें आने लगी। आखिर में दोनों के बीच का रिश्ता खत्म हो गया। अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर अपने और सुशांत के ब्रेकअप की बात शेयर की। कहते हैं कि फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में परिणीति चोपड़ा के साथ किसिंग सीन से अंकिता नाराज थीं। इसे लेकर काफी बार झगड़े हो चुके थे।

अंकिता लोखंडे के साथ 6 साल रिलेशनशिप में रहने बाद सुशांत सिंह इस रिश्ते से आजाद हो गये, उसके बाद खबरें आईं कि फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान सुशांत और कृति सेनन की नजदीकियां बढ़ने लगी। दोनों साथ-साथ कई बार देखे गये। लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला।

फिर सुशांत सिंह राजपूत का नाम एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ जोड़ा गया। कहते हैं फिल्म 'कीजी और मैनी' की शूटिंग के दौरान सुशांत एक्ट्रेस संजना सांघी के साथ कुछ ज्यादा ही घुलने मिलने की कोशिश कर रहे थे। जिसके चलते संजना परेशान हो गई और फिल्म की शूटिंग से कुछ दिनों के लिए दूर हो गई हैं। वहीं, ये भी माना जा रहा है कि सुशांत की इस हरकत के चलते कृति ने उनसे अलग होने का फैसला लिया है। 

हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत का नाम रिया एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के साथ जोड़ा जा रहा है। कहते हैं बिना आग के धुंआ नहीं उठता शायद कुछ तो पनप रहा है दोनों के बीच इसी लिए कई बार दोनों को छुप-छुप कर मिलते हुए देखा गया है। कई रिपोर्ट्स में सामने आ रहा है कि वे रिया को डेट कर रहे हैं। उनका इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात की तरफ इशारा कर रहा है। 1 जुलाई को रिया ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत ने 'लेडीलव' को प्लैटिनम पेंडेंट गिफ्ट दिया. रिया को भी पेंडेंट बहुत पसंद आया। रिया ने पेंडेट को अपने पास संभाल कर रखा है। आजकल अक्सर ही मुंबई में सुशांत और रिया लंच या डिनर करते साथ नज़र आते हैं। कुछ रिपोर्ट्स तो ऐसी भी हैं जिन्होंने इनकी डेटिंग की खबरों को कंफर्म कर दिया है।

एंटरटेनमेंट की बड़ी वेबसाइट पिंकविला के पोर्टर पर तस्वीरों के साथ छपी खबरों के अनुसार ये माना जा रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यह तस्वीरें पिंकविला की साइट से ली गई हैं-

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal