अपनी अनटोल्ड स्टोरी अधूरी छोड़ गये सुशांत सिंह राजपूत, बॉलीवुड में पसरा मातम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

मुंबई। बड़े पर्दे पर ‘एम.एस. धोनी : अनटोल्ड स्टोरी’ के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की असल जिंदगी की कहानी अधूरी रह जाने से पूरा फिल्म जगत सकते में है। पुलिस ने बताया कि 34 वर्षीय राजपूत का शव उनके बांद्रा स्थित अर्पाटमेंट में रविवार सुबह फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सुशांत की मौत पर शाहरुख खान का कहना है कि वह सुशांत की जिंदादिली और मुस्कान को हमेशा याद रखेंगे। उनका कहना है, ‘‘वह मुझसे बहुत प्यार करता था... मैं उसे बहुत याद करुंगा। उसकी जिंदादिली और हमेशा खुशदिली वाली मुस्कान। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उसके प्रियजनों के साथ हैं। यह बेहद दुखद और सकते में डालने वाली घटना है।’’

इसे भी पढ़ें: महादेव के इस प्रसिद्ध मंदिर में घंटी को बनाया गया सेंसर युक्त, बजाने के लिए अब छूने की जरूरत नहीं

सुशांत की पहली फिल्म ‘काय पो चे’ के संगीतकार अमित त्रिवेदी का कहना है कि इस सूचना से वह सदमे में हैं। अभिनेता रितेश देशमुख, कुब्रा सेत, रिचा चड्डा, शबाना आजमी, ‘छिछोरे’ फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी, करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, शाहिद कपूर, शंकर महादेवन, जैकलीन फर्नाडिस, अनुपम खेर, अश्वनी अय्यर तिवारी, वरुण धवन सहित अन्य लोगों ने भी अभिनेता की मौत पर शोक जताया है।

प्रमुख खबरें

ICC Women’s Champions Trophy 2027: भारत की मेजबानी में शुरू होगा महिला क्रिकेट का नया युग, Jay Shah ने दी मंजूरी

Haryana में गिरा जन्म के समय Sex Ratio, Congress नेता राव नरेंद्र सिंह ने उठाए सवाल

अगस्त में Maruti का दबदबा बरकरार, लेकिन Tata Motors की 59% Sales Growth ने सबको पीछे छोड़ा

UP Flood: 32 जिलों में बिगड़े हालात, हादसों में तीन लोगों की गई जान