सुशांत मामले में CBI ने दोस्त और घरेलू सहायक को पूछताछ के लिए फिर से बुलाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 25, 2020

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई ने अभिनेता के फ्लैट में रहने वाले सिद्धार्थ पिठानी, रसोइये नीरज सिंह और घरेलू सहायक दीपक सावंत को मंगलवार को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया। एक अधिकारी ने बताया कि पिठानी, नीरज और सावंत सांताक्रूज में कलिना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस में पहुंचे, जहां मामले की जांच कर रहे केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी ठहरे हुए हैं। ये तीन व्यक्ति बांद्रा के मोंट ब्लांक अपार्टमेंट में स्थित राजपूत के घर में उस दिन मौजूद थे, जब 34 वर्षीय अभिनेता 14 जून को अपने कमरे में फंदे से लटके मिले थे। 

इसे भी पढ़ें: सुशांत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की मौत के 10 दिन बाद तक एक्टिव था फोन, पुलिस ने नहीं भेजा फॉरेंसिक जांच के लिए 

सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को पिठानी और नीरज के बयानों को दर्ज किया था। शनिवार को, जांच टीम पिठानी, नीरज और सावंत को राजपूत के फ्लैट में ले गए और वहां घटनाओं को सिलसिलेवार ढंग से फिर से रचा। तीनों को रविवार को फिर से फ्लैट पर ले जाया गया और सीबीआई ने डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर उनसे फिर से पूछताछ की। उच्चतम न्यायालय ने अभिनेता को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और अन्य के खिलाफ पटना में राजपूत के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी को सीबीआई को हस्तांतरित करने को बरकरार रखा था।

प्रमुख खबरें

155 एयरक्राफ्ट, किसी ने लीक किया प्लान, ट्रंप ने ईरान में चलाए गए ऐतिहासिक रेस्क्यू की कहानी सुनाई

West Asia में तनाव घटाने की बड़ी कोशिश, Iran-USA के बीच Ceasefire प्रस्ताव पर पाकिस्तान की मध्यस्थता

Iran में अमेरिकी बचाव अभियान बना चेतावनी, जमीनी कार्रवाई पर उठे बड़े सवाल

Sathankulam Custodial Death केस में 9 Policeकर्मियों को फांसी, Madurai कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला।