सुशील मोदी ने लालू के परिवार को घेरा, बोले- तेजस्वी और तेजप्रताप इतनी अधिक संपत्ति के कैसे बन गए मालिक ?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 16, 2020

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि राजद प्रमुख लालू प्रसाद के पुत्र तेजस्वी प्रसाद यादव और तेजप्रताप यादव कम उम्र में इतनी अधिक सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए। पटना में पत्रकारों को संबोधित करते हुए सुशील ने पूछा कि आखिर 31 साल की उम्र में तेजस्वी यादव 52 एवं तेजप्रताप 28 से ज्यादा सम्पत्ति के मालिक कैसे बन गए जबकि उनकी कोई पुश्तैनी सम्पत्ति नहीं थी। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी की संपत्ति को लेकर सुशील ने कडे प्रहार किए। 

इसे भी पढ़ें: गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद बोले मुकेश सहनी, NDA ने मरहम लगाने का किया काम 

राजद के साथ विपक्षी महागठबंधन में शामिल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि सुशील मोदी करीब 15 सालों से बिहार में सत्तासीन हैं। उन्हें अपनी उपलब्धियां जनता को बताना चाहिए पर उनके पास उपलब्धि के तौर पर गिनाने के लिए कुछ है नहीं इसलिए जनता का ध्यान प्रदेश के ज्वलंत मुदुदों से हटाने के लिए वे विपक्षी दलों पर आरोप मढ़ रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Manipur के पहाड़ी जिलों में ताजा झड़पें, 9 लोगों की मौत के बाद अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात

मेट्रो में सफर, मंदिर में पूजा और आईआईटी मद्रास का दौरा, ऐसा रहेगा PM Modi का चेन्नई दौरा

Riyadh Airport पर मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत, भारत ने कहा- आम लोगों को निशाना बनाना बंद हो

पूर्व DGP R Sreelekha ने बताई पार्षद पद छोड़ने के विचार की वजह, काम में देरी से थीं निराश