सुशील मोदी बोले, कांग्रेस-राजद के बीच चल रही दिखावे की नूराकुश्ती, लालू की बात बेटा नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी?

By अभिनय आकाश | Oct 26, 2021

बिहार में विधानसभा उपचुनाव को लेकर राजनीति माहौल गर्म है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील मोदी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस के बीच गठबंधन में दरार की खबरों को गलत करार दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद दोनों पार्टियां फिर एक हो जाएंगी। इसके साथ ही राष्ट्रीय जनता दल को भी निशाने पर लिया है। सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ये(राजद) प्राइवेट लिमिटेड पार्टी है, दोनों भाईयों के बीच सत्ता का संघर्ष चल रहा है। बेटा बात नहीं मान रहा है तो जनता क्या बात मानेगी? जिस व्यक्ति का प्रभाव अपने बेटों पर नहीं है तो जनता उनकी बात कहां सुनने वाली है? 

सुशील मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस में दिखावे के लिए जो झगड़ा चल रहा है वो केवल नूराकुश्ती है, उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से उम्मीदवार खड़ा किया है और कांग्रेस का एक ही लक्ष्य है एनडीए को हराना और राजद को जीताना। चुनाव के बाद दोनों फिर एक हो जाएंगे।

लालू के प्रचार करने पर साधा निशाना 

लालू यादव के प्रचार करने को लेकर पूछे गए सवाल पर सुशील मोदी ने कहा कि '2014 में कितनी सीटें आई थी। लालू घूमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। हिम्मत है तो राहुल गांधी भक्तचरण दास पर बोले। सोनिया बयान दें। राजद पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि 'इनके राज में बिजली नहीं थी, लोग लालटेन लेकर चलते थे। बिहार विधानसभा में लालू-राबड़ी की फोटो क्यों नहीं लगाया गया है, ताकि लोगों को जंगल राज की याद न आ जाए। आज सबकुछ बदल गया है। बिहार की सड़कें अच्छी होग ई हैं। एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतेगा।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter