Bihar: नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को सुशील मोदी ने बताया विफल, लगाया सरकारी धन की बर्बादी का आरोप

By अंकित सिंह | May 09, 2023

2024 से पहले विपक्षी एकता को धार देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात की। हालांकि, दोनों मुख्यमंत्रियों ने दावा किया कि बैठक के दौरान अगले साल लोकसभा चुनाव के लिए जद (यू) और बीजू जनता दल (बीजद) के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन बनाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। लेकिन इसको लेकर राजनीति शुरू हो गई है। भाजपा ने नीतीश कुमार के ओडिशा दौरे को पूरी तरह से विफल बताया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने कहा कि ओडिशा के मुख्य मंत्री नवीन पटनायक ने नीतीश कुमार से कोई राजनीतिक बात नहीं होने की पुष्टि कर विपक्षी एकता को करारा झटका दिया।

इसे भी पढ़ें: Anand Mohan को रिहा कर फंस गए नीतीश कुमार? बिहार सरकार को SC का नोटिस

भाजपा के राज्यसभा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार की उड़ीसा यात्रा के लिए जेट प्लेन आदि का खर्च करदाताओं के धन की बरबादी है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार जेडी-एस के नेता कुमारस्वामी से मिले, लेकिन कर्नाटक में कांग्रेस-जेडी-एस में एकता नहीं करा पाए। मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार के राजनीतिक पर्यटन के बावजूद ममता बनर्जी और केजरीवाल ऐसे मंच का हिस्सा बनने को तैयार नहीं, जिसकी अगुवाई कांग्रेस करे या उसमें साथ हो। उन्होंने कहा कि पहले केसीआर और अब नवीन पटनायक ने विपक्षी एकता की मुहिम की हवा निकाल दी।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा