सुषमा स्वराज भारत और विश्वभर में महिलाओं की ‘चैंपियन’ थीं: इवांका ट्रंप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2019

वाशिंगटन। सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वरिष्ठ सलाहकार एवं उनकी बेटी इवांका ट्रंप ने कहा है कि पूर्व विदेश मंत्री भारत और दुनियाभर में महिलाओं की ‘चैम्पियन’ थीं। स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से मंगलवार रात को नयी दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में देहांत हो गया। वह 67 वर्ष की थीं।

इवांका ट्रंप ने बुधवार दोपहर को ट्वीट किया, ‘‘पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के देहांत से भारत ने एक स्नेही और समर्पित नेता तथा जनसेवक खो दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘सुषमा स्वराज भारत और दुनियाभर में महिलाओं के लिए चैंपियन थीं और उन्हें जानना सम्मान की बात है।’’ इवांका ट्रंप ने महिलाओं समेत कई मुद्दों को लेकर स्वराज से मुलाकात की थीं।

विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा, ‘‘मेरी मित्र और भारत की पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘वह एक मजबूत साझेदार थीं जो हमारी इस राय से इत्तेफाक रखतीं थी कि एक अधिक लोकतांत्रिक विश्व अधिक शांतिपूर्ण होता है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और भारत के लोगों के साथ हैं।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम