सुषमा ने चीन से कहा, जैश को पाकिस्तान से मिली छूट से हुआ पुलवामा हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 27, 2019

वुझेन (चीन)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बुधवार को चीन के विदेश मंत्री वांग यी के साथ मुलाकात में जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के आतंकवादी हमले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि यह पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेताओं को मिलने वाली ‘‘छूट और आड़’’ का सीधा नतीजा है। भारत ने एक दिन पहले ही पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद के एक प्रमुख आतंकवादी शिविर को तबाह किया। पाकिस्तान का निकट सहयोगी चीन जैश के प्रमुख मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र में वैश्विक आतंकवादी करार देने के भारत के प्रयासों को बार बार नाकाम कर चुका है। वांग के साथ सुषमा की यह बैठक इस पृष्ठभूमि में और भी अहम हो जाती है। उल्लेखनीय है कि जैश-ए-मोहम्मद का नाम पहले से ही प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों की संयुक्त राष्ट्र की सूची में दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव जारी, जानें दिन भर की बड़ी हलचल

गौरतलब है कि 14 फरवरी को आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इससे देश में गम और गुस्से की लहर फैल गई। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी निंदा की गई। इस घटना के बाद मंगलवार को तड़के भारत ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियंत्रण रेखा से करीब 80 किलोमीटर दूर पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े प्रशिक्षण शिविर को तबाह कर दिया जिसमें ‘‘बहुत बड़ी संख्या में’’ आतंकवादी, प्रशिक्षक और वरिष्ठ कमांडर मारे गए। स्वराज ने रेखांकित किया कि जैश-ए-मोहम्मद संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों द्वारा प्रतिबंधित संगठन है। उन्होंने वांग से कहा कि ‘‘यह आतंकवादी हमला पाकिस्तान की ओर से जैश-ए-मोहम्मद और उसके नेताओं को मिलने वाली छूट तथा आड़ का सीधा परिणाम था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘पुलवामा हमले के बाद पूरे संयुक्त राष्ट्र ने समवेत स्वर में इसकी निंदा की।’’

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: Suvendu Adhikari सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने Anti-Goonda Bill को नहीं दी मंजूरी

लोगों को क्या तकलीफ है? Komal Rani के साथ मंदिर जाने पर हुए विवाद पर बोले Govinda

Rahul Gandhi के आरोपों के बीच बोले चिराग पासवान, चुनावी प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों का जवाब दें CEC ज्ञानेश कुमार

नेतन्याहू ने अपने भाषण से इस्लामिक वर्ल्ड में ही करा दी फूट? 77 देशों का वॉकआउट, 4 प्रमुख मुस्लिम बहुल मुल्क अपनी सीट पर जमे रहे, Abraham Accords है वजह?