ट्रोलर्स ने Gold Diggers की लिस्ट में शामिल किया Sushmita Sen का नाम, एक्ट्रेस बोलीं - इससे भी गहरी खुदाई करती हूँ

By प्रिया मिश्रा | Jul 18, 2022

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन और बिजनेसमैन ललित मोदी और सुष्मिता सेन इन दिनों काफी सुर्ख़ियों में हैं। जब से ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन में होने को लेकर खुलासा किया है तभी से लोग सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोलर्स लगातार सुष्मिता को 'गोल्ड डिगर' कह रहे हैं। ट्रोलर्स का कहना है कि सुष्मिता सेन पैसों के लिए ललित मोदी के साथ रिलेशनशिप में हैं। इस पर अब सुष्मिता सेन ने चुप्पी तोड़ी है और ट्रोल करने वालों पर पलटवार किया है। 

इसे भी पढ़ें: अभिनेत्री काजोल वेब सीरीज की दुनिया में रखने जा रही हैं कदम

आपको बता दें कि ललित मोदी ने बीते बृहस्पतिवार को सुष्मिता सेन के साथ अपने प्रेम संबंधों की पुष्टि की। लंदन में रह रहे ललित मोदी ने अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर सुष्मिता के साथ कुछ तस्वीरें साझा कर अपने संबंधों की पुष्टि की। ललित मोदी (56) ने टि्वटर पर लिखा, एक बेहद व्यस्त वैश्विक दौरे के बाद वापस लंदन लौटा हूं।।। मैं अपनी प्रेमिका सुष्मिता सेन के साथ एक नए जीवन की शुरुआत करने जा रहा हूं। इसे लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।

ललित मोदी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर सुष्मिता के साथ उनकी शादी होने के कयास लगाए जाने लगे। इसके बाद कारोबारी ने एक अन्य ट्वीट में स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि वे दोनों अभी केवल ‘रिलेशलशिप’ में हैं और शादी नहीं की है। लेकिन एक दिन शादी भी कर लेंगे। गौरतलब है कि आईपीएल से जुड़े कई विवादों के बाद ललित मोदी 2010 से ही लंदन में रह रहे हैं। गौरतलब है कि ललित मोदी से पहले सुष्मिता सेन मॉडल और अभिनेता रोहमन शॉल के साथ रिश्ते में थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो वह आखिरी बार आर्य सीजन 2 में नजर आई थीं।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी