भाई की शादी की थकान से स्टेज पर ही सो गया सुष्मिता सेन का परिवार, वीडियो वायरल

By रेनू तिवारी | Jun 20, 2019

सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और चारू असोपा अब एक दूसरे के हो गये। शादी का जश्न पूरे परिवार ने काफी धूमधाम से मनाया। भाई राजीव की शादी में सुष्मिता सेन काफी एंजोय करती दिखाई दे रहीं थी। उन्होंने स्टेज पर डांस भी प्रफॉर्म किया। सुष्मिता सेन ने अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। आज सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के भाई की शादी की तस्वीरें और वीडियो ही छाई रही। इन वायरल वीडियो में एक ऐसा वीडियो है जो काफी फनी है। इस वीडियो को देख कर लग रहा है कि भाई की शादी में सुष्मिता सेन काफी फन कर रही थी।

इसे भी पढ़ें: क्या सुष्मिता सेन ने अपने 16 साल छोटे BF से कर ली सगाई? देखें तस्वीर

सुष्मिता ने वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि शादी बहुत थका देने वाला होता है। और इसलिए उन्होंने यह शॉट करने की सोची। उन्होंने अपने मम्मी-पापा, रेनी सभी को सोने की नैचुरल पोज देने के लिए शाबासी दी है।

शादी से पहले सुष्मिता सेन के भाई की संगीत सेरेमनी के वीडियो और तस्वीर भी खूब वायरल हुए थे। इन वीडियों में सुष्मिता सेन अपने बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल के साथ डांस करती नजर आ रही थी। आपको बता दें कि चारू और राजीव की शादी पहले कोर्ट में हुई उसके बाद बंगाली और राजस्थानी रीति रिवाज से शादी की गई।

प्रमुख खबरें

UP वालों को कट्टे, गैंगवार और परिवारवाद वाले राज की याद दिलाकर सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा तय कर गये Amit Shah

Omar Abdullah ने J&K Assembly में चली अपने पिता वाली पुरानी चाल, BJP ने हाथ के हाथ दे दिया तगड़ा जवाब

Kitchen Slab Vastu Tips: किचन स्लैब पर भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें, लग सकता है वास्तु दोष

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैसे हटाएं जा सकते हैं मुख्य चुनाव आयुक्त, जानिए धारा 16 का कानूनी कवच