Jammu & Kashmir के राजौरी में संदिग्ध IED बरामद, निष्क्रिय किया गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2026

जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को एक संदिग्ध संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बरामद हुआ जिसे सुरक्षित रूप से निष्क्रिय कर दिया गया।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि थानामंडी में डोरी माल के कल्लर वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर सेना और पुलिस ने बुधवार को संयुक्त अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान कुछ संदिग्ध सामग्री मिली, जिसकी सुरक्षा बलों ने गहन जांच की। लगभग चार किलोग्राम वजन की इस संदिग्ध सामग्री की पहचान आईईडी के रूप में की गई।

इसके बाद उपकरण को नियंत्रित तरीके से नष्ट कर दिया गया। मौके से कुछ खोखे भी बरामद किए गए, जिन्हें कब्जे में ले लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान अभी जारी है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup: जीत के बावजूद Pakistan बाहर, Net Run Rate ने तोड़ा सेमीफाइनल का सपना

रूस-लेबनान की खामनेई के समर्थन में दहाड़, भारत ने की संयम बरतने की अपील, ईरान हमले पर क्या बोली दुनिया?

अभी तो बस मिसाइल दागा है, ऐसे-ऐसे हथियार छोड़ूंगा जो पहले कभी नहीं देखे होंगे, ईरान की US-इजरायल को खुली धमकी

Jammu-Kashmir में Cricket का नया सूरज, Ranji Trophy जीतकर मनाया जश्न, PM Modi ने दी बधाई