By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 11, 2025
असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोमवार को कहा कि पुलिस ने कछार जिले में एक संदिग्ध तस्कर को गिरफ्तार किया है और उसके पास 2.5 करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद किया है। शर्मा ने बताया कि यह गिरफ्तारी और बरामदगी खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हुई।