पाकिस्तान के बलूचिस्तान में संदिग्ध आतंकवादियों ने पंजाब के सात मजदूरों की हत्या की

By Prabhasakshi News Desk | Sep 29, 2024

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में संदिग्ध आतंकवादियों ने पंजाब के कम से कम सात मजदूरों की हत्या कर दी। बलूचिस्तान में लक्षित हत्या की यह नवीनतम घटना है। पुलिस ने बताया कि पंजगुर कस्बे के खुदा-ए-अबादान इलाके में ये मजदूर एक मकान के निर्माण कार्य में लगे थे। उसने बताया कि संदिग्ध आतंकवादियों ने यह हमला उस समय किया जब सभी मजदूर दिनभर काम करने के बाद एक ही छत के नीचे सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि सभी पंजाब के मुल्तान जिले के रहने वाले थे। 

पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ जरदारी और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस हमले की निंदा की। प्रधानमंत्री ने बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती से भी इस घटना के संबंध में रिपोर्ट भी मांगी है। शरीफ ने आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए हर संभव कदम उठाने का अपना संकल्प पुन: दोहराया। आतंकवादी बलूचिस्तान प्रांत में पंजाब के मजदूरों को निशाना बनाते रहे हैं। बलूचिस्तान प्रांत के मुसाखेल में अगस्त में आतंकवादियों ने कम से कम 23 लोगों की हत्या कर दी थी। हथियारों से लैस आतंकवादियों ने ट्रकों और बसों से यात्रियों को उतारा था और उनकी पहचान पूछने के बाद उन्हें गोली मार दी थी।

प्रमुख खबरें

Kapil Sharma Birthday: पुलिसवाले का बेटा कैसे बना Comedy का बेताज बादशाह? जानें पूरी Journey

Prabhasakshi NewsRoom: शांति का संकेत देकर Trump ने जंग की आग में डाल दिया और घी, दुनियाभर में महंगाई का विस्फोट होना तय

50 साल पहले ही चांद पर पहुंच चुका इंसान, फिर NASA का ऑर्टेमिस-2 अब क्या खोजेगा? जानें हर सवाल का जवाब

आसमान से नाचते हुए गिरा अमेरिका का खूंखार लड़ाकू विमान, उठने लगे कई सवाल!