पत्नी पर शक बना खूनी वारदात की वजह! बिजनौर में पति ने चाकू मारकर ले ली जान

By रेनू तिवारी | Jul 29, 2025

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पति-पत्नी के बीच 'वो' वाला शक आने के कारण एक बेहद दर्दनाक अपराध को जन्म दिया गया। एक पति ने अपनी ही पत्नी के चरित्र पर शक करके उसकी जान ले ली। जहां कुछ महिलाओं द्वारा खुंखार कदम उठाने के बाद पूरा समाज महिलाओं के पीछे पड़ गया था वहीं इस तरह के जब अपराध महिलाओं के साथ होते हैं तो ये समानज चुप रहता है और समझौता करने का ज्ञान दे दिया जाता है। बिजनौर में घटी इस दर्दनाक घटान के बारे में ये है पूरी जानकारी-

इसे भी पढ़ें: IND vs ENG: ओवल में जोफ्रा आर्चर की जगह इस खिलाड़ी को मिले मौका, इस दिग्गज ने दी इंग्लैंड टीम को चेतावनी

धामपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अभय कुमार पांडे ने बताया कि नजीबाबाद निवासी सुमित्रा देवी ने धामपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई जिसके अनुसार, उसकी बेटी रुबी चौहान (25) की गजरौला गांव निवासी मुकुल से लगभग डेढ़ वर्ष पहले शादी हुई थी और मुकुल शराब पीकर रुबी के साथ मारपीट करता था।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि मुकुल ने सोमवार को रुबी की गला दबाकर हत्या कर दी और उसके माता-पिता को सूचित किए बिना उसका अंतिम संस्कार कर दिया। आरोप लगाया गया है कि रुबी के 15 दिन पहले एक बच्ची को जन्म देने के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे।

पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने रामगंगा घाट से महिला की अस्थियां कब्जे में ले ली हैं और मुकुल एवं उसकी मां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे