दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर संदिग्ध बैग मिलने से मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार तड़के टर्मिनल 3 पर एक संदिग्ध बैग मिलने से अफरा-तफरी मच गया। मौके पर तत्काल पुलिस को बुलाया गया। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हवाई अड्डा पुलिस को सुबह करीब तीन बजे एक संदिग्ध बैग के बारे में जानकारी मिली, जिसे तत्काल मौके पर पर पहुंच कब्जे में ले लिया गया। उसके अंदर मौजूद सामान की जांच जारी है।

एयरलाइनों से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इससे कुछ देर के लिए यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई क्योंकि कुछ देर के लिए आगमन टर्मिनल से लोगों को बाहर जाने से रोक दिया गया था। उन्होंने बताया कि टी-3 के बाहर के मार्ग को भी बंद कर दिया गया था।

इसे भी पढ़ें: NCP ने लगाया पोस्टर, दिल्ली के तख्त के सामने महाराष्ट्र झुकता नहीं

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें