सोने के भाव में दिखी स्थिरता, चांदी की कीमतों में आई तेजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्पतिवार को चांदी भाव 200 रुपये की तेजी के साथ 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ जबकि सोने के भाव में स्थिरता देखी गयी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार स्थानीय हाजिर बाजार में औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं का उठाव बढ़ने से चांदी की कीमत में तेजी आयी। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना मामूली तेजी के साथ 1,276 डॉलर प्रति औंस हो गया जबकि चांदी मामूली तेजी के साथ 14.53 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुयी।

दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 10-10 रुपये घटकर क्रमश: 32,670 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर रही। चांदी हाजिर की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 37,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गयी जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 66 रुपये की हानि के साथ 36,234 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

प्रमुख खबरें

Ketan Agarwal Murder Case | शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी सिया गोयल, मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या के पीछे सामने आया नया मकसद

Rajdhani Express में वेज बिरयानी में मिली मक्खी: IRCTC ने कैटरिंग फर्म पर लगाया ₹1 लाख का जुर्माना, लाइसेंस रद्द करने का नोटिस

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज