TMC को सुवेंदु अधिकारी ने बताया गुंडों की पार्टी, बोले- इसका एजेंडा परिवारवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार है

By अंकित सिंह | Oct 03, 2023

केंद्र से पश्चिम बंगाल के लिए निधि की मांग करते हुए राजघाट पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ धरना दिया। इसको लेकर भाजपा की ओर से तृणमूल कांग्रेस पर पलटवार किया जा रहा है। दिल्ली में टीएमसी के विरोध प्रदर्शन पर पश्चिम बंगाल के एलओपी और बीजेपी विधायक सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक क्षेत्रीय पार्टी 12 वर्षों से अधिक समय से सत्ता में है। इस पार्टी ने हमारे संघीय ढांचे का उल्लंघन किया है और दिल्ली में झूठे आरोपों के आधार पर केंद्र सरकार के खिलाफ कार्यक्रम आयोजित किए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस और राजघाट कमेटी की अनुमति के बिना, कल गांधी जयंती के दिन ये लोग (TMC) राजघाट आए। इन लोगों ने वहां जनता का उत्पीड़न किया। 

इसे भी पढ़ें: West Bengal में डेंगू पर सियायी संग्राम, अधीर रंजन चौधरी का ममता बनर्जी पर साधा निशाना, TMC ने दी नसीहत

भाजपा ने प्रदेश इकाई के नेताओं को भी मैदान में उतारा, जिनमें प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, केंद्रीय मंत्री सुभाष सरकार और सांसद लॉकेट चटर्जी शामिल हैं, जिन्होंने टीएमसी पर दिल्ली में नाटक करने का आरोप लगाया। मजूमदार ने अभिषेक बनर्जी के इस आरोप की खिल्ली उड़ाई कि भाजपा उनकी पार्टी के विरोध प्रदर्शनों को विफल करने की कोशिश कर रही है। मजूमदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पास टीएमसी के संभावित उत्तराधिकारी जैसे एक छोटे नेता को निशाना बनाने के लिए समय नहीं हैं। पुलिस द्वारा उन्हें रोके जाने और टीएमसी प्रदर्शनकारियों को इलाके से चले जाने को कहे जाने से पहले बनर्जी ने मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘वे (केंद्र सरकार) डरे हुए हैं इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं...वे एक बड़ी पार्टी होने का दावा करते हैं, लेकिन अब यह जाहिर हो गया है कि वे भयभीत हैं।’’ 

प्रमुख खबरें

India vs Sri Lanka: भारत ने श्रीलंका को दिया फॉलोऑन, लंच तक 83 रन पर झटके 2 विकेट

Kidney Damage Signs: आंखों के नीचे सूजन और यूरिन में झाग? किडनी खराब होने के इन संकेतों को न करें Ignore

40 के बाद Women Health के लिए जरूरी हैं ये 3 Exercises, Core और Pelvic Floor को मिलेगी गजब की मजबूती

अभिनेत्री Kriti Sanon के रक्षाबंधन विज्ञापन को Giva ब्रांड ने विवाद के बाद हटाया