By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 10, 2026
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस-112) की शुरूआत करते हुए कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य पुलिस प्रतिक्रिया में लगने वाले समय को घटाना है। कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में शुभेंदु ने इस प्रणाली के तहत 450 चारपहिया वाहन और इतनी ही संख्या में मोटरसाइकिलों को ईआरएसएस में शामिल किया। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस का औसत आपातकालीन प्रतिक्रिया समय करीब 90 मिनट है।
मुख्यमंत्री ने पुलिस थानों की खराब स्थिति पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि कई थानों में बुनियादी सुविधाओं और उपयुक्त रखरखाव का अभाव है। कोलकाता के वाटगंज और इकबालपुर थानों का दौरा करने का जिक्र करते हुए शुभेंदु ने कहा कि इनकी इमारतें करीब एक सदी पुरानी लगती हैं और वहां उचित सीसीटीवी प्रणाली तथा अग्निशामक यंत्रों की भी कमी है।
उन्होंने कहा, ‘‘इन सबमें बदलाव करना होगा।