शुभेंदु अधिकारी ने अमित शाह को लिखा पत्र, टीटागढ़ के स्कूल में बम विस्फोट की NIA जांच की मांग की

By अंकित सिंह | Sep 19, 2022

पश्चिम बंगाल में भाजपा ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। ममता सरकार पर निशाना साधने का भाजपा एक भी मौका नहीं छोड़ती दिखाई दे रही है। इन सबके बीच पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के एक स्कूल में बम विस्फोट का मामला बड़ा होता जा रहा है। इसको भाजपा केंद्रीय स्तर पर उठाने में जुट चुकी है। भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने पूरे मामले को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र तक लिख दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने बम विस्फोट मामले की एनआईए जांच की मांग की है। 

इसे भी पढ़ें: बीजेपी अपनी रैली में बमों से लैस गुंडों को लेकर आई, ममता ने कहा- पुलिस चला सकती थी गोलियां, लेकिन...

भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा है कि बंगाल पुलिस स्टेशन पर घटना की निष्पक्षता से जांच संभव नहीं है। इसलिए केंद्र का हस्तक्षेप जरूरी है। पूरी घटना की एनआईए जांच होनी चाहिए। शुभेंदु की मांग पर तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हर घटना के लिए एनआईए जांच की मांग करना भाजपा की आदत हो गई है। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि शनिवार की घटना इस तथ्य की ओर इशारा करती है कि ‘‘पश्चिम बंगाल में स्कूली छात्र भी सुरक्षित महसूस नहीं कर सकते।’’ इस मामले में पुलिस ने अब तक 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक 18-19 साल की उम्र के आरोपियों को आधी रात के करीब कमरहाटी और टीटागढ़ इलाकों से पकड़ा गया। 

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी