नंदीग्राम से ममता बनर्जी 10 मार्च को तो शुभेंदु अधिकारी 12 मार्च को भरेंगे नामांकन पत्र

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 08, 2021

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नंदीग्राम सीट से 10 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी और इसके दो दिन बाद भाजपा के प्रत्याशी शुभेंदु अधिकारी इसी सीट से पर्चा भरेंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि मंगलवार को पार्टी का घोषणापत्र जारी होने के बाद तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष शाम को नंदीग्राम के लिए रवाना होंगी और अगले दिन नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं की एक सभा को संबोधित करेंगी और 11 मार्च को कोलकाता लौट आएंगी। शनिवार को भाजपा की ओर से प्रत्याशी घोषित किए गए अधिकारी 12 मार्च को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Mumbai में कैंसर ठीक करने के नाम पर महिला से 69.30 लाख की ठगी, दो बाबाओं पर केस

Allahabad High Court सख्त: यूपी सरकार 3 महीने में तय करे Silence Zone, प्रेशर हॉर्न पर रोक

कर्नाटक में ATS अधिकारी बन 62 वर्षीय किसान को किया Digital Arrest, 1.31 करोड़ ठगे

खैरथल में जमीन विवाद के दौरान रिटायर्ड Subedar की हत्या, पांच आरोपियों पर FIR