Suvendu Adhikari का Jhargram दौरा, कालाझोरिया में लोढ़ा-सबर समुदाय को देंगे सरकारी योजनाओं का लाभ

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 22, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को झाड़ग्राम जिले के कालाझोरिया गांव का दौरा करने वाले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार के दौरान किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सत्ता में आने पर लोढ़ा-सबर आदिवासी बहुल बस्ती में दोबारा आने के अपने वादे को पूरा करेंगे।

भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य सुखमय सतपथी ने बताया कि मुख्यमंत्री वंचित लोगों को पोषण सामग्री वितरित कर राज्य सरकार की पोषण योजना की शुरुआत भी कर सकते हैं। कालाझोरिया गांव झाड़ग्राम से बेलतला होते हुए मानिकपाड़ा को जोड़ने वाले राज्य राजमार्ग से करीब डेढ़ से दो किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वर्ष 2026 के विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान उस समय विपक्ष के नेता रहे शुभेंदु ने इस गांव का दौरा किया था और सबर समुदाय के एक सदस्य के घर पर दोपहर का भोजन किया था।

उन्होंने वादा किया था कि अगर उनकी पार्टी सरकार बनाती है, तो वह गांव में दोबारा आएंगे। इसके बाद भाजपा पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई और शुभेंदु मुख्यमंत्री बने।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, कई जिलों में स्कूल बंद और बांधों में बढ़ा जलस्तर

Aamir Shaukeen की माफी के बाद Tripura के पीड़ित युवक ने विवाद खत्म करने की बात कही

Shimla के पूर्व SSP Sanjeev Gandhi पर 2.35 लाख रुपये के गबन का केस दर्ज

East Delhi में फटे नोट के विवाद में पिटाई के बाद Delivery Boy समीर हुसैन ने की खुदकुशी