गुजरात में इलेक्ट्रिक वाहन, बैटरियों के विनिर्माण के लिए 10,445 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सुजुकी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 20, 2022

नयी दिल्ली, जापान की वाहन कंपनी सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन (एसएमसी) 2026 तक गुजरात में बैटरी इलेक्ट्रिक वाहनों (बीईवी) तथा बीईवी बैटरियों के स्थानीय स्तर पर विनिर्माण के लिए 150 अरब येन (10,445 करोड़ रुपये) का निवेश करेगी। कंपनी ने इस बारे में गुजरात सरकार के साथ सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन ने बयान में कहा, इस करार पर नयी दिल्ली में 19 मार्च, 2022 को आयोजित भारत-जापान आर्थिक मंच में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे।

प्रमुख खबरें

Jammu Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाली प्रस्ताव पर BJP का कड़ा विरोध

Dylan Sprouse और Barbara Palvin बने माता-पिता, लेबर डे पर घर आई नन्हीं राजकुमारी, पहली क्यूट तस्वीर वायरल!

SEBI ने Vinod Adani और 11 पक्षों को दी राहत, शेयरधारिता मामले में बंद की जांच

Rabi Campaign 2026: 10 राज्यों को 1,082 Crore Fund, Shivraj बोले- किसान हित ही एकमात्र Priority