हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़ तीसरी बड़ी स्कूटर कंपनी बनी सुजुकी मोटरसाइकिल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2019

नयी दिल्ली। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में हीरो मोटोकॉर्प को पछाड़कर स्कूटर बनाने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गयी है। सियाम के ताजा आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली है। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया इस श्रेणी में सबसे बड़ी कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीवीएस मोटर कंपनी दूसरे स्थान पर है। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-सितंबर के दौरान सुजुकी मोटरसाइकिल ने 3,41,928 स्कूटरों की बिक्री की। इसकी तुलना में हीरो मोटोकॉर्प ने 2,49,365 स्कूटरों की बिक्री की।

इसे भी पढ़ें: सोमवार से शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत करेगी IRCTC

साल भर पहले इसी अवधि में सुजुकी मोटरसाइकिल ने 2,91,847 स्कूटरों और हीरो मोटोकॉर्प ने 3,91,019 स्कूटरों की बिक्री की थी। चालू वित्त वर्ष के पहले छह महीनों में सुजुकी मोटरसाइकिल की स्कूटरों की बिक्री 17.16 प्रतिशत बढ़ी। इस दौरान शीर्ष पांच स्कूटर कंपनियों में सुजुकी मोटरसाइकिल अकेली कंपनी रही, जिसने बिक्री में वृद्धि दर्ज की। हालांकि इस दौरान हीरो मोटोकॉर्प की स्कूटरों की बिक्री 36.23 प्रतिशत गिर गयी। सियाम के आंकड़ों के अनुसार, स्कूटरों की कुल बिक्री इस दौरान 16.94 प्रतिशत गिरकर 31,17,433 इकाइयों पर आ गयी।

प्रमुख खबरें

Yuanjun Tang को Manhattan Court ने नहीं सुनाई जेल, चीन के लिए जासूसी का जुर्म स्वीकारा था

Jammu and Kashmir Police का बड़ा एक्शन! राजौरी में पाकिस्तान स्थित आतंकवादी सरगना की 81 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क

Philadelphia के पास Delaware नदी पर बने ड्रॉब्रिज से मालवाहक जहाज टकराया, यातायात ठप

Moscow में Putin से मिले अमेरिकी दूत, Zelenskyy से वार्ता के लिए पहुंचे Dublin