Gyanvapi और Mathura में बढ़ती 'हलचल' के बीच Swami Govind Dev Giri ने कहा- मुस्लिम पक्ष तीन मंदिरों से खुद ही दावा छोड़ दे

By नीरज कुमार दुबे | Feb 05, 2024

अयोध्या का विवाद तो सुलझ गया और भगवान श्रीराम के राष्ट्र मंदिर में रोजाना लाखों भक्त दर्शन कर रहे हैं। जिस तरह की हलचल काशी में दिख रही है उससे यह भी प्रदर्शित हो रहा है कि ज्ञानवापी का मुद्दा भी जल्द ही सुलझ सकता है। मथुरा में भी हलचल तेज है जिससे भक्तों को उम्मीद है कि कृष्णलला की जन्मभूमि पर से भी अतिक्रमण जल्द समाप्त होगा। इस बीच, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष स्वामी गोविंद देव गिरी ने एक महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा है कि मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि इन तीन मंदिरों (अयोध्या, ज्ञानवापी और कृष्ण जन्मभूमि) को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए क्योंकि ये आक्रांताओं द्वारा हमारे ऊपर किए गए हमलों के सबसे बड़े निशान हैं। गोविंद देव गिरी ने कहा है कि अगर मुस्लिम पक्ष इस दर्द को शांति से ठीक कर दें तो भाईचारा बढ़ाने में मदद मिलेगी। स्वामी गोविंद देव गिरी ने कहा कि आक्रांताओं के हमलों के कारण राष्ट्रीय समाज के अंतरमन में बहुत वेदना है। उन्होंने कहा कि यदि इस वेदना को ये लोग शांति के साथ दूर कर देते हैं तो भाईचारा बढ़ने में और अधिक सहयोग मिलेगा।' 

प्रमुख खबरें

Lock Upp 2 की विजेता बनीं Shreya Kalra! ट्रॉफी के साथ जीती 1 करोड़ रुपये की इनामी राशि, Netflix पर व्यूअरशिप ने तोड़े रिकॉर्ड्स

Lock Upp Season 2 | विनर बनने से पहले जूरी राउंड में घिरीं थी Shreya Kalra, अवेज दरबार ने गेमप्ले पर उठाए तीखे सवाल

Tewolde Gebremariam बनने वाले थे PIA चीफ, लेकिन Tata Group ने मारी बाजी, अब संभालेंगे Air India

Homemade Blush: Natural Ingredients का बढ़ता महत्व, घर पर ही आसान स्टेप्स में तैयार करें Skin Friendly देसी ब्लश