Air India को बेचने की तैयारी में सरकार, देशविरोधी सौदा बताते हुए कोर्ट जाने की तैयारी में स्वामी

By अभिनय आकाश | Jan 27, 2020

घाटे में चल रही  एयरलाइन एयर इंडिया को बेचने की कोशिश फिर से शुरू हो गई हैं। सरकार ने एयर इंडिया को बेचने के लिए ओपन टेंडर का एलान किया है। सरकार एयर इंडिया में 100% शेयर बेचेगी। सरकारी टेंडर के मुताबिक ख़रीददारों को 17 मार्च तक आवेदन करना होगा। सरकार के इस कदम के खिलाफ बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी खड़े हो गए हैं। बीजेपी नेता ने इस प्रस्ताव पर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए सरकार को चेतावनी भी दे दी है। सुब्रमण्यम स्वामी ने ट्वीट करत हुए इस सौदे को पूरी तरह से देश विरोधी करार दिया और कहा कि मुझे कोर्ट जाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। हम परिवार की बेशकीमती चीज को नहीं बेच सकते।

प्रमुख खबरें

Federal Reserve गवर्नर Lisa Cook बोलीं, ट्रंप के पास पद से हटाने का कोई कानूनी आधार नहीं

Nepal Flash Flood में 162 लोगों की मौत, 133 भारतीयों समेत सैकड़ों लापता

Pulitzer Prize विजेता फोटोग्राफर Slava Veder का निधन, 99 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

Nepal Floods: कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए कोलकाता के 32 तीर्थयात्री लापता