समर्थक विधायकों के साथ साइकिल पर सवार हुए स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- यूपी को भाजपा से कराएंगे मुक्त

By अंकित सिंह | Jan 14, 2022

हाल में ही योगी सरकार से इस्तीफा देने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य, और धर्म सिंह सैनी कई और विधायकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। अखिलेश यादव की मौजूदगी में स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के अलावा कई विधायक समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में इन सभी नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा। हालांकि आज दारा सिंह चौहान पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में वह भी समाजवादी पार्टी में शामिल हो जाएंगे। भाजपा छोड़ने के बाद भगवती सागर, विनय शाक्य, रोशन लाल वर्मा, मुकेश वर्मा, बृजेश कुमार प्रजापति समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज 14 जनवरी मकर संक्रांति का दिन भारतीय जनता पार्टी की समाप्ति का इतिहास लिखने जा रहा है। मौर्य ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी के वह नेता जिन्हें हमसे बात करने की फुर्सत नहीं थी। हमारे जाने के बाद अब उन्हें नींद ही नहीं आ रही है। इस अवसर पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव कहा कि  मुझे लगता है कि सरकार के लोगों को पहले ही पता लग गया था कि स्वामी प्रसाद मौर्य और धर्म सिंह सैनी के साथ बड़ी संख्या में लोग आ रहे होंगे इसलिए हमारे मुख्यमंत्री पहले ही गोरखपुर चले गए। हालांकि उनकी 11 मार्च की किसी ने टिकट बुक कर रखी है। 

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण