बिना जांचे परखे लिया गया मेरा नाम, श्रीकांत त्यागी मामले को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने पुलिस कमिश्नर पर ठोका मानहानि का केस

By अभिनय आकाश | Aug 13, 2022

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने नोएडा के पुलिस आयुक्त के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज करा दिया है। मौर्य ने कहा कि नोएडा पुलिस ने घटना की जांच नहीं की और दावा किया कि सपा नेता ने श्रीकांत त्यागी को विधायक की कार का स्टिकर प्रदान किया है। इससे पहले समाचार चैनल से बात करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा था कि पुलिस कमिश्नर ने बिना जांच के मेरा नाम ले लिया है। मैं पुलिस आयुक्त के खिलाफ मानहानि का दावा दायर करूंगा। जिसके बाद अब खबर है कि मौर्य ने पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के खिलाफ लीगल नोटिस भेजा है। 

इसे भी पढ़ें: मिशन 2024 में जुटी भाजपा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश को साधने के लिए पार्टी ने बनाई यह अहम रणनीति

मौर्य ने कहा कि मेरा समर्थन आधार बढ़ा है, इससे बीजेपी डरी हुई है और इसी वजह से मेरा नाम बार-बार उठाया जा रहा है। जब मैं बीजेपी में था तो श्रीकांत त्यागी ने सदस्यता कैसे ली? इसकी जांच होनी चाहिए। यह भाजपा की राजनीति है, इसलिए कभी एसटीएफ मामले में तो कभी श्रीकांत मामले में मेरा नाम उठाया गया। । उन्हें अपनी फॉर्च्यूनर कार पर पास कैसे मिला, बीजेपी को यह बताना चाहिए।  

प्रमुख खबरें

जयशंकर ने टेबल पर मारा हाथ, बदतमीज पाकिस्तानी का दिमाग ही घूम गया

Samajwadi Party कार्यालय में Ram Govind Chaudhary को Akhilesh Yadav ने दी श्रद्धांजलि

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया