स्वाति मालीवाल मारपीट मामला: बिभव कुमार ने जमानत याचिका दायर की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 26, 2024

आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ कथित मारपीट करने के मामले में आरोपी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी सहयोगी बिभव कुमार ने एक अदालत में जमानत याचिका दायर की है।

राज्यसभा सदस्य मालीवाल ने आरोप लगाया है कि 13 मई को जब वह मुख्यमंत्री से मिलने उनके आवास पर गई थीं तो केजरीवाल के निजी सहायक कुमार ने उनके साथ मारपीट की थी।

कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह पुलिस हिरासत में हैं। पिछले शनिवार को दायर की गई उनकी अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने ‘‘निरर्थक’’ माना था। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि कुमार जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं, अपने जवाब देने में टाल-मटोल कर रहे हैं और उन्होंने अपने मोबाइल फोन का पासवर्ड भी नहीं बताया है।

प्रमुख खबरें

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग

उत्तराखंड MBBS दाखिले में फर्जी प्रमाणपत्र का मामला: Dehradun Police SIT ने शुरू की जांच