Swati Maliwal Assault Case: बिभव कुमार की जमानत याचिका पर कोर्ट ने सुरक्षित रखा फैसला

By अंकित सिंह | Jul 10, 2024

स्वाति मालीवाल कथित मारपीट मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पूर्व निजी सचिव बिभव कुमार द्वारा दायर जमानत याचिका पर दिल्ली उच्च न्यायालय ने आदेश सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने कहा कि हम शुक्रवार 12 जुलाई को आदेश पारित करेंगे। इससे पहले दिल्ली की तीस हजारी अदालत ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल से जुड़े कथित मारपीट मामले में शनिवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत 16 जुलाई तक बढ़ा दी। 

इसे भी पढ़ें: दुर्गेश पाठक को HC से झटका, चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर करेगा विचार

आप द्वारा राज्यसभा के लिए नामित किए जाने के बाद मालीवाल ने दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। ‘आप’ ने पलटवार करते हुए कहा कि यह ‘‘बेहद खेदजनक’’ है कि वह (मालीवाल) ‘‘भाजपा की कठपुतली बनी हुई हैं।’’ पार्टी ने कहा, ‘‘पहले भी उन्होंने मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए बहुत कुछ किया है। स्वाति मालीवाल ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में आरोप लगाया कि दिल्ली महिला आयोग के कर्मचारियों को पिछले छह महीने से वेतन नहीं दिया गया, आयोग का बजट 28.5 प्रतिशत कम कर दिया गया, 181 हेल्पलाइन को वापस ले लिया गया और अध्यक्ष एवं दो सदस्यों के रिक्त पदों को भरने का कोई प्रयास नहीं किया गया। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर