Swati Maliwal Attack Case : अदालत ने बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत एक दिन के लिए बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 15, 2024

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार की न्यायिक हिरासत अवधि यहां की एक अदालत ने एक दिन के लिए बढ़ा दी है। कुमार पर 13 मई को मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास पर आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल पर हमला करने का आरोप है।

कुमार को 18 मई को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें उसी दिन एक मजिस्ट्रेट अदालत ने पांच दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया था, जिसने पाया कि उनकी गिरफ्तारी के कारण उनकी अग्रिम जमानत याचिका निष्प्रभावी हो गई है।

उन्हें 24 मई को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था, जिसके बाद उन्हें फिर से तीन दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कुमार के खिलाफ 16 मई को भारतीय दंड संहिता के विभिन्न प्रावधानों के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी, जिसमें आपराधिक धमकी देना, एक महिला को निर्वस्त्र करने के इरादे से हमला या आपराधिक बल का इस्तेमाल करना और गैर इरादतन हत्या का प्रयास करना शामिल है।

प्रमुख खबरें

India MEA Briefing: पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में बढ़ते संकट के बीच भारत पूरी तरह अलर्ट, Hormuz पर UK की बैठक में विदेश सचिव ने लिया हिस्सा

IPL 2026: मोहम्मद शमी को मिला पुजारा का साथ, कहा- ये तो बस शुरुआत है

Assam में गरजे Amit Shah, बोले- Congress ने विकास रोका, घुसपैठियों को पनाह दी

Modi सरकार का PNG Push: महीनेभर में 3.33 लाख नए कनेक्शन, West Asia संकट में LPG पर निर्भरता होगी कम