Swati Maliwal के साथ हुई घटना की जांच हो ताकि Kejriwal का महिला विरोधी चेहरा सबके सामने आ सके: Virendraa Sachdeva

By प्रेस विज्ञप्ति | May 13, 2024

नई दिल्ली, 13 मई : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का आवास हमेशा से कुचर्चा का विषय रहा है। खेद है की दिल्ली के अंदर एक ऐसा मुख्यमंत्री है जिसने अपने आवास पर बुलाकर पहले अपनी सरकार के  मुख्य सचिव को पिटवाया था और अब महिला साथी को पिटवाया है।

सचदेवा ने कहा कि सांसद स्वाति मालीवाल हमेशा से मुखर रुप में बोलने के लिए जानी जाती है और पीसीआर कॉल करने के बाद जब उन्हें ट्रेस किया जा रहा है तो अब गायब हैं। इससे समझा जा सकता है कि स्वाती मालीवाल के ऊपर अपने साथ हुए दुर्व्यवहार को दबाने के लिए लगातार दवाब बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वाती मालीवाल का इस तरह से गायब हो जाना दिल्ली की उन तमाम महिलाओं की हिम्मत को तोड़ देगा जिनके साथ दुर्व्यवहार हुए और वह कुछ बोलना चाहती हो।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस घटना के पीछे मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल से कुछ तीखे सवाल किए थे जिसका जवाब देने की जगह केजरीवाल के सहयोगी ने दुर्व्यवहार किया। उन्होंने मांग की कि इस पूरी घटना की जांच की जाए और सच को सामने लाया जाए ताकि केजरीवाल का महिला विरोधी चेहरे दिल्लीवालों के सामने एक बार फिर से उजागर हो सके।

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश