दबाने, छुपाने, मनाने में बीते 3 दिन, स्वाति मालीवाल सिर्फ पिटी नहीं बल्कि पिटवाने वाले को भी लगाए 2? क्या है शीशमहल की दीवारों का सच

By अभिनय आकाश | May 16, 2024

दिल्ली में सीएम आवास के अंदर स्वाति मालीवाल के साथ हुई अभ्रदता को लेकर बवाल बढ़ता जा रहा है। एक तरफ तो बीजेपी की महिला कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया और सीएम की चुप्पी पर सवाल उठाए। वहीं संजय सिंह स्वाति मालीवाल के आवास पर उनके मुलाकात करने बीती शाम को पहुंचे। लेकिन मुलाकात में हुई बात का जिक्र किए बिना वहां से निकलकर चलते बने। महिलाओं के खिलाफ हुए अत्याचार पर मुखर होकर स्वाति मालीवाल आवाज उठाती थी। वो खुद अपने साथ हुए अपराध पर चुप क्यों हो गईं? दिल्ली पुलिस को कॉल किया, थाने भी पहुंची। फिर फोन पर किसी से बात के बाद ये कहकर लौट गई कि वापस आकर लिखित में शिकायत देंगी। लेकिन इस घटना को 3 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई गई है। पुलिस ने भी कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की है। लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। ऐसे में इन दिनों शीशमहल के अंदर स्वाति मालीवाल के साथ क्या हुआ ये ट्रेंडिग टॉपक बना हुआ है?

इसे भी पढ़ें: विभव पर कार्रवाई की बात है छलावा, महिला पहलवानों के हक की आवाज उठा वोट मांगने वाले केजरीवाल के शीशमहल में सांसद संग मारपीट की सीक्रेट कहानी क्या है?

बीजेपी के नेता कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि खबर है कि वो सिर्फ़ पिटी नहीं हैं। उसने भी पलट के मुँह पर दो मारे हैं। सबके सामने। पीटने वाले को नहीं, पिटवाने वाले को। कपिल मिश्रा ने कहा कि शीशमहल की दीवारों ने उस दिन बहुत कुछ देखा है और बहुत कुछ सुना है। अब कपिल मिश्रा किस पिटवाने वाले की ओर इशारा कर रहे हैं इसका तो हमें पता नहीं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Teqball में चूकीं Quimcy Dsouza, एकल और मिश्रित युगल दोनों में कांस्य गंवाया

देश के सिस्टम पर 6 लोगों का कब्जा, शिक्षा तंत्र हुआ बदहाल: इंदौर में बोले Rahul Gandhi

Agar Malwa में नाले में कार गिरने से Odisha के 7 श्रद्धालुओं समेत 8 लोगों की मौत

Puducherry की Thattanchavady विधानसभा उपचुनाव में 11 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत, 6 अक्टूबर को वोटिंग