Kanjhawala Accident मामले में स्वाति मालिवाल का निधि पर गहराया शक, आरोपी को लेकर किया सवाल

By रितिका कमठान | Jan 07, 2023

दिल्ली के कंझावला में हुए एक्सीडेंट कांड की गुत्थी लगातार कई पेंचों के साथ उलझती जा रही है। इस मामले में मृतक युवती अंजलि और उसकी दोस्त निधि को लेकर लगातार सवाल खड़े हो रहे है। इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने मृतक अंजलि की दोस्त निधि को लेकर कई आशंकाएं व्यक्त की है।

निधि के ड्रग्स मामले से जुड़े एंगल के सामने आने के बाद महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने भी कई सवाल खड़े कर दिए है। उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि क्या दोनों ही मामलों में शामिल दीपक नाम का शख्स एक ही व्यक्ति तो नहीं है। इस संबंध में स्वाति मालिवाल ने एक ट्वीट भी किया है।

स्वाति ने अपने ट्वीट में लिखा कि निधि पर जो गाँजा तस्करी की FIR दो साल पहले यूपी में दर्ज हुई थी उसमें निधि ने पुलिस को बताया कि वो दीपक नाम के व्यक्ति के लिए गाँजा तस्करी करती थी। अंजलि की हत्या में से एक आरोपी का नाम भी दीपक है। क्या ये दोनों दीपक एक हैं? क्या निधि #Anjali के हत्यारों को पहले से जानती थी?

दिल्ली पुलिस ने रिक्रिएट की घटना

इस मामले में दिल्ली पुलिस कड़ी से कड़ी मिलाने के लिए निधि को घटना स्थल पर लेकर गई थी। निधि को उस होटल में भी ले जाया गया था जहां से निधि और अंजलि स्कूटी से निकले थे। दिल्ली पुलिस की टीम ने यहां पूरा सीन रिक्रिएट किया ताकि हर पहलू को देखा जा सके।

निधि ने दिया था ये बयान

आखिरी बार अंजलि के साथ निधि को देखा गया था। जिसके बाद पुलिस ने निधि का बयान लेने के लिए उसकी तलाश की। छुपी बैठी निधि को चार दिनों बाद खोज निकाला गया। निधि ने अपने बयान में कहा कि अंजिल ने बहुत ज्यादा शराब पी रखी थी और स्कूटी चलाने की जिद कर रही थी। जब यह हादसा हुआ तो अंजलि स्कूटी चला रही थी। अंजलि कार के साइड गिरी और मैं दूसरी साइड। अंजलि कार में फंस गयी और कार में बैठे लोग उसे घसीटते हुए ले गये। निधि ने बताया कि वह इस घटने से सहम गयी थी और अपनी दोस्त को छोड़कर घर भाग गयी। 

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।