जब तक मैं PM हूं...भाई की कसम खाकर नेतन्याहू ने दी भारत को चौंकाने वाली ताकत!

By अभिनय आकाश | Jun 22, 2026

इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी भाई की कसम खाकर ऐसा ऐलान किया है जिसे जानकर एक एक भारतीयों का खून उबलने लगेगा। ये बयान भले ही नेतन्याहू ने यहूदियों के लिए दिया है। लेकिन अगर इस बयान पर भारतीयों खासकर हिंदुओं ने अमल कर लिया तो पूरी दुनिया में कोई देश भारत की तरफ आंख नहीं उठा पाएगा। हिंदुओं को बदनाम नहीं कर पाएगा। दरअसल ईरान अमेरिका की बातचीत से नाराज नेतन्याहू अचानक अपने शहीद भाई की स्मारक पर पहुंच गए और कसम खा ली। नेतन्याहू ने सबसे पहले कहा कि 50 साल पहले मैंने अपने बड़े भाई और इजरायल के एक हीरो लेफ्टिनेंट कर्नल योनी नेत्नायहू को खो दिया था। आज मैं उनकी स्मारक पर कसम खाता हूं कि ईरान को परमाणु हथियार नहीं हासिल करने दूंगा। इसके बाद अमेरिका पर भड़कते हुए नेतन्याहू ने कहा कि आपसे, अमेरिका के यहूदियों से और दुनिया भर में फैले यहूदियों  से बस एक ही बात की गुजारिश करता हूँ। खड़े हो जाओ। पीछे मत हटो। डरो मत। पलटकर जवाब दो। क्योंकि लोग हमारा सम्मान तभी करेंगे जब हम खुद अपना सम्मान करेंगे।

इसे भी पढ़ें: मैं Trump को चलाता हूं या वो मुझे? Netanyahu ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बताया संबंधों का सच

नेतन्याहू ने कहा कि जो अमेरिका करेगा वही मैं कर रहा हूं।  चलिए, हम अपनी तरफ से गोलीबारी रोक देते हैं। क्या अमेरिका यही कहता? नहीं। आप बहुत अच्छी तरह जानते हैं कि अमेरिका क्या करता। वह सीमा पार जाता, एक सुरक्षा क्षेत्र बनाता, आतंकियों का खात्मा करता और तब तक अपने लोगों की रक्षा करता जब तक कि वह खतरा हमेशा के लिए खत्म न हो जाता। 

प्रमुख खबरें

Pizza Burger के दौर में भूला UP का पारंपरिक Bhakosa, चने की दाल और गेहूं के आटे से बनता है नाश्ता

राशन इकट्ठा कर लो...यूरोप में क्या बड़ा होने वाला है! ब्रिटेन-फ्रांस अचानक क्यों करने लगे ये अपील?

Microsoft ने Hyderabad में शुरू किया चौथा Cloud Region, AI इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार

10m Air Rifle में Parth Mane ने जीता Silver, Manu Bhaker और सौरभ के बाद चमका नया सितारा