Gujarat Results: 12 दिसंबर को होगा शपथ ग्रहण समारोह, PM मोदी भी होंगे शामिल

By अभिनय आकाश | Dec 08, 2022

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), जो 1995 के बाद से गुजरात में एक भी चुनाव नहीं हारी है, 149 सीटों के सर्वकालिक रिकॉर्ड को पार कर सकती है। ताजा रुझानों के अनुसार 182 में से 158 सीटों पर आगे है। गुजरात में बीजेपी 27 साल से सत्ता में है, लेकिन इतने बड़े जनादेश के साथ कभी कोई चुनाव नहीं जीता है। वहीं गुजरात में 12 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। राज्य भाजपा प्रमुख सीआर पाटिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि12 दिसंबर को दोपहर 2 बजे गुजरात के मुख्यमंत्री शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे।

प्रमुख खबरें

T20I में 50 छक्के जड़कर Ishan Kishan बने तीसरे खिलाड़ी, Suryakumar Yadav की सूची में एंट्री

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते