Sweating Problem: पसीने के दाग से खराब हो रही शर्ट की चमक? इस Natural Cleaning Remedy से कपड़े दिखेंगे नए

By अनन्या मिश्रा | Jul 14, 2026

सफेद शर्ट पहनना हर किसी को पसंद होता है। फिर चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस जाना हो या कोई खास मौका हो। सफेद शर्ट हमेशा एक क्लासिक और स्मार्ट लुक देती है। गर्मी और उमस के मौसम में सफेद कपड़ों पर पसीने के कारण पीले दाग पड़ जाते हैं। खासतौर पर अंडरआर्म्स के आसपास यह दाग इतने जिद्दी हो जाते हैं कि यह बार-बार धोने के बाद भी नहीं जाते हैं।

बेकिंग सोडा से दाग छुड़ाएं

बेकिंग सोडा एक नेचुरल क्लीनिंग एजेंट माना जाता है।

इसमें मौजूद गुण कपड़ों की बदबू और जमे दाग कम करने में सहायता कर सकता है।

बेकिंग सोडा कपड़े के रेशों को बिना नुकसान पहुंचाए सफाई करने का अच्छा तरीका है।

दाग हटाने के लिए ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले 2 से 3 चम्मच बेकिंग सोडा को थोड़े से पानी में मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।

फिर इस पेस्ट को पीले दाग वाली जगह पर लगाकर हल्के हाथों से रगड़ें।

इसको करीब 30 मिनट तक लगा रहने दें, जिससे कि मिश्रण दाग पर अच्छे से काम कर सके।

जानें धोने का सही तरीका

30 मिनट बाद शर्ट को सामान्य डिटर्जेंट से धो लें।

फिर दाग अधिक पुराने हैं, तो प्रोसेस को दोबारा दोहराया जा सकता है।

इसके बाद धूप में शर्ट को सुखाने से कपड़े की सफेदी और भी निखर सकती है।

पुराने और जिद्दी दाग कैसे हटाएं

अगर दाग काफी पुराने हैं, तो बेकिंग सोडा के साथ थोड़ा सफेद सिरका मिलाकर इस्तेमाल करें।

यह मिश्रण दागों को ढीला करने में सहायता कर सकता है।

पहले इसको कपड़े के किसी छोटे हिस्से पर टेस्ट कर लें।

सफेद शर्ट को दागों से बचाएं

ज्यादा पसीन आने पर शर्ट को लंबे समय तक बिना धुले नहीं रखना चाहिए।

कपड़ों को समय पर साफ करने और अंडरआर्म्स की सफाई का ध्यान रखना चाहिए। इससे दाग बनने की संभावना कम हो सकती है।

साथ ही एंटी-पर्सपिरेंट उत्पादों का संतुलित इस्तेमाल भी सहायक हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Election Commission 12 सितंबर को Ritabrata Banerjee गुट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल से करेगा बैठक

Agra के खंदौली में दहेज विवाद के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, दो बच्चों संग फरार

Bihar Flood: 14 जिलों में बिगड़े हालात, 41 लाख से अधिक आबादी प्रभावित

Raghav Chadha के वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने पर Delhi CEO ने दी सफाई