स्विस आइस हॉकी स्टार चापोट का कोविड-19 के कारण निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 08, 2020

ज्यूरिख। स्विट्जरलैंड की तरफ से 100 से अधिक मैच खेलने वाले पूर्व आइस हाकी खिलाड़ी रोजर चापोत का कोविड-19 बीमारी के कारण निधन हो गया। वह 79 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय आइस हाकी महासंघ (आईआईएचएफ) ने कहा कि चापोत का दो सप्ताह पहले अस्पताल में इलाज किया गया था। उसके बाद वह घर लौट आये थे लेकिन एक अप्रैल को उनकी हालत बिगड़ गयी जिसके बाद उन्हें आपात चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया था।

आईआईएचएफ ने कहा, ‘‘चापोत स्विट्जरलैंड के फ्रेंच भाषी क्षेत्र के रहने वाले दिग्गज हाकी खिलाड़ी थी और उन्हें साठ के दशक में मध्यपंक्ति के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में गिना जाता था।

प्रमुख खबरें

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow

Robert Pattinson की Primetime को मिला A सर्टिफिकेट, नग्नता के सीन कटे, अभद्र शब्द म्यूट

ना भारत से दूरी, ना चीन से यारी: UN के मंच पर बालेन शाह ने कैसे साधी दो दिग्गजों के बीच कूटनीतिक डोर?