काले धन पर स्विटजरलैंड का और सहयोग चाहता है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 06, 2016

नयी दिल्ली। भारत ने काले धन की समस्या से निपटने के लिए स्विटजरलैंड से और अधिक सहयोग की आज अपेक्षा की। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने स्विस कन्फेडरेशन की न्याय व पुलिस मंत्री सिमोनतो सोमारूगा के समक्ष यह बात रखी। आधिकारिक बयान के अनुसार सिंह ने सोमारूगा से कहा है कि चूंकि कालाधन भ्रष्टाचार का मुख्य मुद्दा है इसलिए भारत कर सूचनाओं के आदान प्रदान के मामले में स्विटजरलैंड के साथ सहयोग करना चाहता है। इस अवसर पर दोनों पक्षों ने तीन समझौतों पर हस्ताक्षर किए है। इनमें राजनयिक पासपोर्ट धारकों के लिए साझा वीजा छूट समझौता, अवैध आव्रजकों की पहचान व उनकी वापसी के लिए तकनीकी समझौता तथा राजनयिकों के आश्रितों के लिए व्यवस्था से जुड़ा समझौता शामिल है। 

गृह मंत्री ने कहा कि शांति व प्रगतिशील भविष्य को लेकर साझा सोच के आधार पर भारत व स्विटजरलैंड ने शांति व संपन्नता में महत्वपूर्ण योगदान किया है। बयान के अनुसार सिंह ने भारतीय व्यापारियों के लिए और अधिक वीजा प्रणाली की मांग की क्योंकि भारत स्विटजरलैंड के कारोबारों के लिए कई साल का बहुप्रवेश वीजा की पेशकश कर रहा है।

प्रमुख खबरें

स्मृति-शैफाली का जलवा, भारत की धमाकेदार जीत; हरमनप्रीत ने बताई ओवर रेट की चुनौती

ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर उठे सवाल: गावस्कर ने रेफरी और क्यूरेटरों को घेरा, गलतियों पर तंज!

मैदान पर भारत की जीत का जश्न, मगर हरमनप्रीत के चेहरे पर स्लो ओवर रेट की चिंता

सुप्रीम कोर्ट के हालिया आदेशों से पर्यावरण सुरक्षा पर संकट? पूर्व अधिकारियों ने जताई गहरी चिंता