Syed Modi International: पीवी सिंधू और लक्ष्य सेन का बेहतरीन प्रदर्शन, क्वार्टर फाइनल के लिए किया क्वालिफाई

By Kusum | Nov 29, 2024

स्टार शटलर पीवी सिंधू ने  सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के महिला सिंग्लस में अपनी हमवतन ईरा शर्मा को तीन गेम में हराकर क्वार्टरफाइनल में एंट्री कर ली है। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट और दुनिया की 18वें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को 147वें नंबर की खिलाड़ी ईरा के खिलाप दूसरे कौर के मुकाबले में 21-10, 12-21, 21-15 से जीत दर्ज करने के दौरान 49 मिनट तक जूझना पड़ा।

शीर्ष वरीय लक्ष्य सेन ने हालांकि, पुरुष एकल के दूसरे दौर के मुकाबले में इजराइल के दानिल डुबोवेंको के खिलाफ सीधे गेम में 35 मिनट में 21-14 21-13 की जीत के साथ अंतिम आठ में जगह बनाई। लक्ष् क्वार्टर फाइनल में मेइराबा लुवांग के खिलाफ खेलेंगे जिन्होंने आयरलैंड के छठे वरीय एनहाट एनगुएन को 21-15 21-13 से हराया। 

पुरुष एकल के अन्य मुकाबलों में भारत के आयुष शेट्टी ने मलेशिया के होह जस्टिन को 21-12 21-19 से हराया जबकि तीसरे वरीय किरण जॉर्ज को जापान के शोगो ओगावा के खिलाफ 21-19 20-22 11-21 से शिकस्त झेलनी पड़ी। भारत के दूसरे वरीय प्रियांशु राजावत ने भई वियतनाम के ली डुक फाट को 2115 21-8 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

प्रमुख खबरें

Cabinet ने Lithium और Nickel प्रोसेसिंग के लिए 2,814 करोड़ रुपये की योजना मंजूर की

Diwali पर Festive Food Anxiety से बचें, Blood Sugar कंट्रोल रखने के आसान तरीके

Kanika Kapoor का बड़ा फैसला, पति Gautam Hathiramani से शादी के चार साल बाद हुईं अलग

दिल्ली में BS-4 वाहनों पर पाबंदी के बाद NCR में CNG kit लगवाने की मांग 50% बढ़ी