Symbiotec Pharmalab IPO 24 अगस्त को खुलेगा, प्राइस बैंड 938-988 रुपये तय

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 19, 2026

सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड का 1,757 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 24 अगस्त को खुलेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। कंपनी ने बुधवार को बयान में बताया कि आईपीओ 150 करोड़ रुपये के नए शेयर तथा करीब 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा।

आईपीओ 24 अगस्त को खुलेगा और 27 अगस्त को बंद होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 21 अगस्त को बोली लगा पाएंगे। नए शेयर के निर्गम से जुटाई गई राशि का इस्तेमाल कंपनी मुख्य रूप से अपना कर्ज चुकाने और सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

कंपनी के शेयर को एक सितंबर को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इंदौर स्थित सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड अनुसंधान एवं विकास पर केंद्रित दवा तथा जैव प्रौद्योगिकी कंपनी है।

प्रमुख खबरें

Agra में सपा सांसद के आवास के पास लगेगी Rana Sanga की 12 फुट ऊंची प्रतिमा

Haryana Police STF ने Jhajjar हत्याकांड के दो मुख्य शूटर किए गिरफ्तार, मुठभेड़ में घायल

सामने बैठकर चुपचाप सुनते रहे Trump, अचानक PM मोदी ने 10 सेकेंड में सबको चौंका दिया

देश में Retail Loan 18.8% बढ़कर 185.2 लाख करोड़ रुपये हुआ, Gold Loan में भारी उछाल