By अनन्या मिश्रा | Jul 26, 2026
भारत के लिए 26 जुलाई का दिन सम्मान, गर्व और देशभक्ति का प्रतीक है। हर साल 26 जुलाई को देश में कारगिल विजय दिवस मनाया जाता है। बता दें कि 26 जुलाई 1999 में भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों को पीछे हटाकर ऐतिहासिक जीत पाई थी। भारत और पाकिस्तान के बीच कारगिल में करीब 60 दिनों तक चले युद्ध का अंत हुआ था। यह सिर्फ एक सैन्य विजय नहीं बल्कि उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना बलिदान दिया था।
पूरे देश में 26 जुलाई का दिन बेहद सम्मान के साथ मनाया जाता है। लद्दाख के द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर मुख्य सैन्य और राजकीय समारोह होता है। इस दौरान सेना के वरिष्ठ अधिकारी, शहीदों को परिजन और गणमान्य नागरिक शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित किए जाते हैं।
देश की राजधानी दिल्ली स्थित राष्ट्रीय समर स्मारक से लेकर देश के हर कोने में कार्यक्रम आयोजित होते हैं।