त्वचा पर हो गए हैं लाल या सफेद रंग के छोटे-छोटे दाने तो हो सकती है यह बीमारी, जानें इसे ठीक करने के घरेलू उपाय

By प्रिया मिश्रा | Jan 21, 2022

क्या आपकी त्वचा पर भी लाल या सफेद रंग के छोटे-छोटे दाने हैं? अगर हाँ, तो आपको केराटोसिस पिलारिस नामक बीमारी हो सकती है। इस त्वचा रोग में आपकी त्वचा मुर्गे की स्किन जैसी नज़र आ सकती है। यही वजह है कि इसे ‘चिकन स्किन’ भी कहते हैं। ये दाने दिखने में पिंपल की तरह होते हैं। ये एक बहुत आम समस्या है लेकिन अधिकतर लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं होती। आज के इस लेख में हम आपको केरेटोसिस पिलारिस के लक्षण, कारण और बचाव के तरीके बताने जा रहे हैं-

केराटोसिस पिलारिस एक त्वचा संबंधी समस्या है जिसमें त्वचा के ऊपर छोटे-छोटे लाल दाने हो जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जब डेड स्किन सेल्स त्वचा के रोम छिद्रों को बंद कर देते हैं तो त्वचा पर खुरदुरा दाने हो जाते हैं। यह दाने आमतौर पर हाथ के ऊपरी हिस्से, जांघ, गाल और कूल्हों पर होते हैं। डॉक्टरों के मुताबिक केराटोसिस पिलारिस से कोई नुकसान नहीं होता है और ना ही यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलती है।

केराटोसिस पिलारिस कैसे होता है 

यह बीमारी रोम छिद्रों में केरेटिन नामक प्रोटीन के फंसने से होती है। केरेटिन एक तरह का प्रोटीन होता है जो स्किन की हानिकारक चीजों और संक्रमण से बचाव करता है। केरेटिन हेयर फॉलिकल्स के नीचे जमने लगता है और इससे रोमछिद्र के बाहरी सिर पर दाने हो जाते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक ड्राई स्किन, एग्जिमा, मोटापा, हे फीवर, अटोपिक डर्मेटाइटिस, महिलाओं और बच्चों में यह समस्या ज्यादा होती है।

इसे भी पढ़ें: शादीशुदा पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद है प्याज और अदरक का रस, इस तरह करेंगे सेवन तो होंगे गजब के फायदे

केराटोसिस पिलारिस के लक्षण 

त्वचा पर छोटे छोटे दाने होना

ड्राई स्किन

त्वचा पर खुजली होना

खुरदरी त्वचा

दानों के आसपास हल्की लालिमा

त्वचा पर लाल या गुलाबी दाने होना

इसे भी पढ़ें: दिमाग के लिए घातक साबित हो सकती हैं आपकी ये 7 आदतें, आज ही छोड़ दें

केराटोसिस पिलारिस का इलाज

केराटोसिस पिलारिस का कोई इलाज नहीं है पर इसे रोका जा सकता है। इसके लिए आप किसी डॉक्टर से संपर्क करें। वे आपको दानों पर लगाने के लिए रेटेनॉल क्रीम देंगे। इसके अलावा आप कुछ घरेलू उपायों से इस समस्या को रोक सकते हैं, जैसे

हल्के गुनगुने पानी से नहाएं

स्किन को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करें

स्किन पर मॉइश्चराइजिंग क्रीम लगाकर रखें

टाइट कपड़े ना पहनें

दानों को रगड़ें या खरोचें नहीं

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Lucknow से Akhilesh Yadav का BJP पर बड़ा हमला, बोले- सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज दबाई जा रही

Iran का तेल, भारत का इंतज़ार, China ने मारी बाजी? Crude Oil टैंकर ने बदला रास्ता

आखिर पश्चिम बंगाल में चुनावी जंगलराज के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं?

INS Taragiri से बढ़ी Indian Navy की समुद्री ताकत, Rajnath Singh बोले- दुश्मनों की अब खैर नहीं