बच्चों में तेजी से फैल रही है 'क्रूप डिजीज', जानें इसके लक्षण और इलाज

By प्रिया मिश्रा | Jun 11, 2022

क्रूप डिजीज बच्चों में होने वाली श्वास संबंधी एक आम समस्या है। क्रूप डिजीज, कंठ और श्वास नली और फेफड़ों की ओर जाने वाली श्वास नलियों में सूजन और सिकुड़न के कारण होती है जिसके कारण बच्चे को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है। क्रूप डिजीज मुख्य तौर पर पैराइनफ्लूएंजा वायरस के संक्रमण के कारण होती है लेकिन कभी कभी यह बैक्टीरियल इन्फेक्शन के कारण भी हो सकता है। यह एक संक्रामक बीमारी है जो पीड़ित से दूसरों तक फ़ैल सकती है। यह समस्या 6 माह से 3 साल तक के बच्चों में ज़्यादा देखने को मिलती है। हालाँकि, कई बार बड़े बच्चे भी इस समस्या का शिकार हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन शाकाहारी चीजों को करें डाइट में शामिल, दूर होगी ओमेगा-3 फैटी एसिड की कमी

क्रूप डिजीज के लक्षण 

इस बीमारी के लक्षण 6 माह से 3 साल तक की उम्र तक के बच्चों में ज्यादा गंभीर रूप में देखने को मिलते हैं। लेकिन कई बार बड़े बच्चों को भी ये शिकार बना सकते हैं। क्रूज़ डिजीज में मुख्य तौर पर ये लक्षण शामिल हैं-

सर्दी-जुकाम

नाक बहना या नाक बंद होना 

भौंकने जैसे आवाज़ वाली खांसी 

बुखार

गले में सूजन और दर्द

साँस लेने में तकलीफ या तेज-तेज साँस लेना

ज्यादा गंभीर मामलों में ओठों के आस-पास ऑक्सीजन की कमी से नीलापन आना

इलाज 

साधारण क्रूप डिजीज में बच्चे की घर में देखभाल से ही यह समस्या ठीक हो सकती है। वहीं, मध्यम से गंभीर क्रूप डिजीज में डॉक्टर कुछ स्टेरॉयड दे सकते हैं जिससे श्वास नली में सूजन कम हो सकती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर