कामगार कल्याण के नाम पर दलालों ने करोड़ों लूटे, सरकार जांच करे: दीपक शर्मा

By विजयेन्दर शर्मा | Aug 05, 2021

शिमला। हिमाचल प्रदेश में असंगठित एवम संगठित मजदूरों के कल्याण के लिए कामगार कल्याण योजना के अंतर्गत वाशिंग मशीन, सोलर लेम्प,साइकल और इंडक्शन चूल्हे आदि फ्री में देने का प्रावधान है।इस योजना के तहत सभी संगठित-असंगठित मजदूरों,मनरेगा मजदूरों,दिहाड़ीदारों को पंजीकृत किया जाता है।पंजीकरण शुल्क 10 रुपए है लेकिन विभिन्न गैर सरकारी लोग इसका फायदा उठा कर दलाली कर रहे हैं और मजदूरों से पंजीकरण के नाम पर कोई 130 रुपए तो कोई 200 से 500 रुपए तक बसूली कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य सचिव की नियुक्ति को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में विरोध जताया 

कांग्रेस नेता ने सरकार से मांग की कि इस बारे में लाभार्थी मजदूरों से पूछा जाए कि पंजीकरण या नवीनीकरण के नाम पर उन्होंने कितने पैसे दिए और किस व्यक्ति को दीए।अपने आप सारा गोलमाल सामने आ जाएगा।दीपक शर्मा ने कहा कि ऐसे धोखाधड़ी करने वाले लोगों के चेहरे बेनकाब होने चाहिए।उन्होंने मजदूरों से भी अपील की कि वह सरकार द्वारा निर्धारित केवल मात्र 10 रुपए का शुल्क ही अदा करें और अधिक पैसे मांगने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाएं।

प्रमुख खबरें

Ayodhya में NSG रीजनल हब के लिए 26 हेक्टेयर जमीन मुफ्त देगी UP सरकार

MP दौरे पर आएंगे BJP अध्यक्ष Nitin Nabin और Rahul Gandhi, इंदौर में होंगे कार्यक्रम

Nepal Flood: आठ जिलों से और शव मिलने के बाद मृतकों का आंकड़ा पहुंचा 1,399

दिल्ली कोर्ट से Swatantra Bhardwaj को 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत, पुलिस को दिए जांच के निर्देश