टी20 मुंबई लीग की नीलामी पूल में शामिल अर्जुन तेंदुलकर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 17, 2019

मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने जूनियर से सीनियर क्रिकेट की तरफ रूख करने को तैयार हैं और इसकी ओर कदम बढ़ाते हुए उन्होंने अपना नाम टी20 मुंबई लीग के नीलामी पूल में शामिल किया है। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अंडर-19 स्तर पर श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिये थे। 

नीलामी पूल में अर्जुन के नाम से प्रशंसकों में इसकी दिलचस्पी बढ़ेगी और जो भी फ्रेंचाइजी उनके लिए बोली लगायेगी उसके साथ ‘तेंदुलकर’ का नाम जुड़ेगा। उन्नीस साल का यह खिलाड़ी हाल में डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में खेला था। उन्होंने मुंबई के अंडर-23 टीम में जगह बनायी।

प्रमुख खबरें

IWL के 10वें सत्र का आगाज शुक्रवार को, East Bengal और गोकुलम केरल के बीच कल्याणी में भिड़ंत

IPL में Delhi Capitals की कप्तानी छोड़ना चाहते हैं Axar Patel, Auction के बाद होगा फैसला

Chhattisgarh: 21 क्विंटल से कम Paddy बेचने पर भी किसानों को 13839 रुपये आदान सहायता

देश-दुनिया की बड़ी खबरें: PM Modi का मीडिया से आह्वान, UP में सियासी गठबंधन और खेलों में भारत का परचम