T20 World Cup 2024: भारत के सभी मुकाबले इस चैनल पर फ्री में देख सकते हैं, यहां जानें पूरी डिटेल

By Kusum | Jun 04, 2024

टी20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज हो चुका है, जहां अभी तक पांच मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस मेगा इवेंट में भारतीय टीम अपने अभिया का आगाज 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ करेगी। इस बीच सोमवार को प्रसार भारती ने ये ऐलान किया है कि वह अपने डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में भारत के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। ऐसे में भारतीय फैंस फ्री में घर बैठे टीम इंडिया के वर्ल्ड कप के मैचों का लुत्फ उठा सकेंगे। 

दरअसल, प्रसार भारती ने सोमवार को घोषमा की है कि वह अपने डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप के मैच का प्रसारण करेगा। प्रसार भारती के सीईओ गौरव द्विवेदी ने सोमवार को मीडिया के साथ बातचीत के दौरान ये ऐलान किया। प्रसार भारती ने अपना स्पेशल एंथम जज्बा भी टी20 वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च किया है। 

दूरदर्शन ने 26 जुलाई से 11 अगस्त तक पेरिस ओलंपिक और 28 अगस्त से 8 सितंबर तक पेरिस पैरालंपिक का सीधा प्रसारण, स्थगित प्रसारण और मुख्य आकर्षण के प्रसारण का भी ऐलान किया। 

इसके साथ ही वह 6 जुलाई से 14 जुलाई तक भारत के जिम्बाब्वे दौरे का भी प्रसारण करेंगे। जिम्बाब्वे और बारत के बीच टी20 वर्ल्ड कप के बाद पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इसके बाद 27 जुलाई के साथ अगस्त तक श्रीलंका में भारत की सीमित ओवरों की सीरीज का प्रसारण भी डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। दूरदर्शन इसके अलावा फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल का भी प्रसारण करेगा। 

प्रमुख खबरें

US Central Command ने ओमान की खाड़ी में सेंट किट्स का पोत किया निष्क्रिय

Diwali पर मां लक्ष्मी को करना है प्रसन्न तो इस मुहूर्त में करें पूजा, नोट करें सही समय

घर में सुख समृद्धि के लिए Diwali 2026 पर Lakshmi Puja का यह है सही समय और संपूर्ण विधान

Lal Krishna Advani ने Rath Yatra से Bharat Ratna तक तय किया BJP का ऐतिहासिक सफर